[ad_1]
सैदनगर (रामपुर)।
मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-4 के तहत आयोजित गोष्ठी में एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं हैं। आज की महिलाएं खुद को लेकर काफी गंभीर हैं। जरूरत महिलाओं को जागरूक होने की है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत खौद के एक मैरिज हाल में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी ने महिलाओं व बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अपराध को लेकर चुप न बैठें। बल्कि खुलकर बातें करें। कहा कि पुलिस महिलाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो का संदेश देकर एक जुट होने का आह्वान किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों, कस्बों, बस अड्डों व सार्वजनिक स्थानों के आस-पास गश्त की जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link