[ad_1]
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुना। इस दौरान भाजपा की आईटी सेल की ओर से शंखनाद अभियान की शुरुआत की गई। सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम विहार स्थित जिला कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी और शहर विधायक आकाश सक्सेना की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।
राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा पीएम का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आईटी सेल द्वारा शंखनाद अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यशाला हु ,जिसमें आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक अम्बर स्वामी उपस्थित रहे। इस मौके पर अशोक विश्नोई, रवि सिंह रवि, हरीश गंगवार, सतनाम सिंह, राजीव मांगलिक, प्रेम शंकर पांडे, जगपाल सिंह यादव मौजूद रहे। भारत विकास परिषद की ओर से भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर माधव गुप्ता, उमेश रस्तोगी, विकास पांडेय, संजीव अग्रवाल आदि रहे।
[ad_2]
Source link