Our Social Networks

Sikkim Flood: सिक्किम बाढ़ में अब तक 11 सैन्यकर्मियों सहित 51 की मैत, ITBP के हिमवीरों ने 68 लोगों को बचाया

Sikkim Flood: सिक्किम बाढ़ में अब तक 11 सैन्यकर्मियों सहित 51 की मैत, ITBP के हिमवीरों ने 68 लोगों को बचाया

[ad_1]

Sikkim flood News Updates death toll rises ITBP Himveers rescue 68 people stranded in North Sikkim

Sikkim flood
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जिनमें 11 सैन्यकर्मी हैं। इनमें 26 शव सिक्किम और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। 142 लोग अब भी लापता हैं, जबकि घायलों की संख्या 26 है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।

सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (एसएसडीएमए) के मुताबिक बाढ़ प्रभावित चार जिलों मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात सेना के जवान हैं। वहीं जलपाईगुड़ी के एसपी के उमेश गणपत ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जलपाईगुड़ी से 25 शवों को बरामद किया गया है, जिनमें चार शव सेना के जवानों के हैं। हालांकि ये जवान सिक्किम में लापता जवानों में से ही हैं कि नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

मुख्यमंत्री तमांग ने बताया कि बरदांग क्षेत्र से लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से सात के शव नदी के विभिन्न इलाकों से बरामद किए गए हैं। जबकि एक सैन्यकर्मी को पहले ही जीवित बचा लिया गया था। शेष 15 जवानों की तलाश जारी है। इन जवानों को सिक्किम और उत्तरी बंगाल दोनों इलाकों में ढूंढ़ा जा रहा है। जवानों के सात शवों में से चार की पहचान हुई है। हालांकि भारतीय सेना की ओर से किसी भी जवान की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना का तलाशी अभियान जारी है।






[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *