[ad_1]
भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। नौ सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी
भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। नौ सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा को भारतीय राजदूत ने महत्वपूर्ण बताया है। राजदूत ने कहा कि इस यात्रा से वैश्विक पटल पर संदेश जाएगा कि भारत अपने क्षेत्र और आसियन केंद्रीयता को कितना महत्व देता है। पढ़ें पूरी खबर
यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। यूरोप से पहले राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां विवादित बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहें। पढ़ें पूरी खबर
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने कल भारत आएंगे जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
असम सड़क हादसा में सात लोगों की मौत
असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link