[ad_1]
![UP: शादी के एक साल बाद ही शौहर ने दिया तलाक, पीड़िता बोली- वो कर रहा ऐसी डिमांड जिसे पूरा करना मेरे बस का नहीं A woman filed police case against her husband for giving triple talaq](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/02/10/750x506/triple-talaq-on-whatsapp-in-talaiya-police-station-area-bhopal_1676034295.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने अपने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। वह अपने मायके पहुंची तो पति ने फोन पर उसके साथ गाली गलौच की और तीन तलाक दे दिया।
सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी जीनत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च 2022 को उसकी शादी बिजनौर के नहटौर निवासी अजमल के साथ हुई थी। अजमल और उनका परिवार उत्तराखंड के काशीपुर में रहता है। महिला का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति और उनके परिजन नाखुश थे। शादी के बाद से दस लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी।
महिला पर दबाव बनाया गया कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी लड़कियों से फोन पर बात करता और सट्टा खेलता है। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे और उसे अपने ले आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति और ससुराल वालों ने उसकी कोई खैर खराब नहीं ली।
18 जून 2023 को जीनत के मोबाइल पर पति ने कॉल की और उसके साथ गाली गलौच की। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजफल, ससुर नईम, सास बन्नो, आरजू और फैसल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
[ad_2]
Source link