[ad_1]
![UP News: सपा प्रमुख के बयान पर ब्रजेश पाठक का पलटवार... हां मैं जनता का नौकर हूं, अखिलेश राजा हैं Deputy CM Brajesh Pathak replied back to Akhilesh Yadav.](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/10/12/brajesh-pathak_1697109424.jpeg?w=414&dpr=1.0)
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ने सही कहा है। मैं जनता का सेवक और नौकर हूं। लेकिन अखिलेश यादव तो राजघराने में पैदा हुए राजा हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मीडिया को दिए बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया था। उन्होंने जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। कहा कि, अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।
[ad_2]
Source link