[ad_1]
![UP Politics: अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार, बोले- समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी सपा Deputy CM Brajesh Pathak retaliated on samajwadi party Akhilesh Yadav statement in ballia](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/19/750x506/ballia_1692451184.jpeg?w=414&dpr=1.0)
बलिया में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को बलिया पहुंचे। बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित अखिलेश यादव के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी नीतियों से भटक गई है। आने वाले चुनाव में सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी असली समाजवादी नहीं है।
आरोप लगाया कि सपा में गुंडे और माफिया को तरजीह देने वाले लोग हैं। आगे कहा कि सपा नीतियों से भटक कर डीरेल्ड हो गई है। यूपी की जनता ने सपा को हाशिए पर धकेल दिया है। दावा किया कि प्रदेश के लोग अब कभी भी सपा को स्वीकार नहीं करेंगे।
अखिलेश यादव ने क्या कहा था
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा की विचारधारा के लोगों और उनके मातृसंगठन (आरएसएस) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। उसी को छिपाने के लिए अब घर-घर झंडा लगाने का काम कर रहे हैं। कहा था कि केंद्र की सरकार में आने के बाद बीजेपी नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
[ad_2]
Source link