[ad_1]
![USA: अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध फायरिंग में पांच की मौत USA california biker bar firing five dead many injured gun culture](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/08/24/750x506/usa-firing-world-news_1692851291.jpeg?w=414&dpr=1.0)
अमेरिका के कैलिफोर्निया के बार में फायरिंग
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खबर आई है। खबर के अनुसार, कैलिफोर्निया के बार में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी
घटना कैलिफोर्निया के ट्रेबुको केनयन स्थित बाइकर बार ‘कुक कॉर्नर’ की है। जहां एक शूटर ने गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली। छह लोग घायल भी हुए हैं। ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि शूटर की मौत कैसे हुई लेकिन माना जा रहा है कि बार में ही किसी ने शूटर को गोली मार दी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link