[ad_1]
![Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में सात अगस्त तक मोबाइल प्रतिबंधित, ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के कारण फैसला Gyanvapi Masjid ASI Survey Mobile banned in Kashi Vishwanath Dham till 7 August](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/24/750x506/varanasi_1690199376.jpeg?w=414&dpr=1.0)
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर तैनात फोर्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुक्रवार से सात अगस्त तक मोबाइल के साथ प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा है कि श्रद्धालु मोबाइल फोन घर छोड़कर आएं। विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करके जाएं।
दरअसल, विश्वनाथ मंदिर से ही ज्ञानवापी परिसर सटा है। शुक्रवार सुबह सात बजे से सर्वे शुरू होगा। सतर्कता को ध्यान में रखकर ही पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया है। पुलिस का कहना है कि सर्वे की फोटो सार्वजनिक होने से विवाद पैदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में कल सुबह सात बजे से ASI शुरू करेगा सर्वे, बनारस में हाई अलर्ट, सोशल मीडिया की निगरानी
पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर
ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर जिले की पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन कराया जाएगा। एएसआई टीम का सर्वे में हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
[ad_2]
Source link