[ad_1]
![Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, दो दिन और बरसेंगे बदरा; मौसम हुआ सुहावना mausam ki jankari Drizzling rain in many areas in Delhi-NCR](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/09/08/thall-ka-kachha-ilka-ma-haii-brasha_1694193246.jpeg?w=414&dpr=1.0)
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में कई दिनों से सता रही गर्मी से शनिवार को राहत मिली। दिल्ली में शुक्रवार आधी रात व शनिवार सुबह बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश व ठंडी हवाओं ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान को भी लुढ़का दिया। मौसम के कूल होने से लोग गर्मी को भी भूल गए। मौसम विभाग ने अभी दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत दिए। इससे गर्मी का अहसास कम होगा। मंगलवार से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
[ad_2]
Source link