[ad_1]
![गोरखपुर में बाढ़ का खतरा: फिर उफनाई राप्ती, 24 घंटे में ही सवा दो मीटर बढ़ा जलस्तर Flood threat in Gorakhpur Rapti rises again water in 24 hours](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/07/27/750x506/rapata-natha_1690433334.jpeg?w=414&dpr=1.0)
राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल में जोरदार बारिश से राप्ती फिर उफनाने लगी। इसका असर गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी नजर आने लगा है। बुधवार को सिर्फ 24 घंटे में राप्ती नदी सवा दो मीटर बढ़ गई। रोहिन और घाघरा नदी के जलस्तर में भी बढ़ाव दर्ज किया गया। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिद्धार्थनगर से होकर बहने वाली बूढ़ी राप्ती के जलस्तर में 24 घंटे में ही चार मीटर से अधिक का इजाफा हुआ है।
वहीं, राप्ती, कूड़ा, बानगंगा और घोघी नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है।। महराजगंज में गंडक नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़े रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदियों के जलस्तर की निगरानी तेज कर दी गई है। बंधों की मरम्मत कार्य में भी तेजी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम बर्डघाट में राप्ती का जलस्तर 69.990 मीटर था, जो 24 घंटे के बाद बुधवार की शाम चार बजे बढ़कर 72.190 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में ही राप्ती नदी 2.20 मीटर बढ़ गई। इसी तरह से घाघरा नदी और रोहिन में बढ़ाव दर्ज किया गया है। अयोध्या पुल पर लगे गेज पर मंगलवार की शाम चार बजे घाघरा नदी का पानी 92.130 मीटर था, जो कि बुधवार की शाम 92.270 मीटर दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहिन नदी का पानी त्रिमुहानीघाट पर 77.500 था जो 24 घंटे के बाद बढ़कर 77.840 मीटर पहुंच गया। इसके अलावा अन्य नदियों में भी बढ़ाव दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार का खेल: ट्रक चालकों से वसूली करते खनन विभाग के कर्मी समेत तीन हिरासत में, ग्रामीणों ने पकड़ा
[ad_2]
Source link