Our Social Networks

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: कालभैरव मंदिर में उतारी गई नजर,  विश्वनाथ धाम में खास पूजा, गंगा आरती में विशेष आरती

चंद्रयान-3 की  सफल लैंडिंग: कालभैरव मंदिर में उतारी गई नजर,  विश्वनाथ धाम में खास पूजा, गंगा आरती में विशेष आरती

[ad_1]

Chandrayaan-3 Successful landing worship in Kalabhairav temple and Vishwanath Dham

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अनुष्ठान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में विशेष पूजन हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन हुआ। अर्चकों ने दुग्धाभिषेक आदि अनुष्ठान करवाया और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की। उधर, बाबा कालभैरव मंदिर में आठ पुजारियों ने चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पूजन किया। चंद्रयान-3 की तस्वीर को भैरव दंड लगाकर उसकी नजर उतारी गई। इसी तरह संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड सहित तमाम मंदिरों में पूजन-अर्चन हुआ।

भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा हुई। इस दौरान तिरंगा लहराया।  चांद पर भारत की हुई जीत पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष गंगा आरती हुई।

श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति आभार जताते हुए इसरो की टीम को बधाई दी। इस मौके पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव मौजूद रहे। उधर, अस्सी घाट पर भी गंगा आरती कर इसरो की टीम को बधाई देते हुए गंगा के प्रति आभार जताया गया।

ये भी पढ़ें; ‘आसान नहीं था चंद्रयान का सफर, कई तकलीफों से गुजरे वैज्ञानिक’, ISRO चीफ ने सुनाई सफलता की कहानी

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *