Our Social Networks

सपा नेता है अभिमन्यु!: भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था कि चुनाव फंस रहा है… स्याही फेंक दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा

सपा नेता है अभिमन्यु!: भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था कि चुनाव फंस रहा है… स्याही फेंक दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा

[ad_1]

Samajwadi Party connection of youth who threw ink on Dara Singh Chauhan BJP leader hatched a conspiracy in mau

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक का सपा से कनेक्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव ने सोमवार को कोपागंज थाने में समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरिओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, दारा सिंह चौहान के भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर आरोपी नाराज था। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के अनुसार, सरायलखंसी थाने के हसनपुर गांव निवासी आरोपी अभिमन्यु यादव ने भाजपा के एक कार्यकर्ता से बातकर दारा सिंह चौहान के पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। 

हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता ने इसे कोरी धमकी ही समझी थी। दरअसल भाजपा प्रत्याशी रविवार को कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद लौट रहे थे। अदरी के पास उन पर काली स्याही फेंकी गई थी। 

भाजपा प्रत्याशी ने सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर स्याही फिंकवाने का आरोप लगाया था। सुधाकर सिंह ने आरोपों को खारिज किया था।

[ad_2]

Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *